Siwan News बगौरा में दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी
सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा गांव से घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई है। बगौरा निवासी पंकज चौधरी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि एक जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उनके घर के दरवाजे पर बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान चोर बाइक चुरा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.