Siwan News बंटी यादव हत्याकांड को लेकर बसंतपुर में निकला न्याय मार्च
सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News बसंतपुर,एसं। पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के विरोध में शनिवार को बसंतपुर मुख्यालय में न्याय मार्च निकाला गया। पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के नेतृत्व में आयोजित मार्च की शुरुआत जिला परिषद परिसर से हुई। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर एनएच-227ए, पुरानी बाजार, थाना रोड होते हुए गांधी आश्रम पहुंचे और अंत में पुनः जिला परिषद परिसर लौटकर सभा की। इस दौरान लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। बालेश्वर राय ने कहा कि बंटी यादव की हत्या अत्यंत दुखद है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार को उच्चस्तरीय एवं पारदर्शी जांच करानी चाहिए। मार्च में शामिल लोगों ने न्याय के समर्थन में नारेबाजी भी की। न्याय मार्च में प्रेमशंकर यादव, रंजीत कुमार, कुदरत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.