सीवान, अक्टूबर 10 -- वाहन फिटनेस जांच के लिए दूसरे जिले जाने की मजबूरी Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाना इन दिनों वाहन मालिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मैनुअल फिटनेस की व्यवस्था बंद होने के बाद अब वाहनों को तकनीकी जांच के लिए दूसरे जिले स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) तक ले जाना पड़ रहा है। इससे वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने के साथ समय की भी बर्बादी हो रही है। कई वाहन मालिकों को फिटनेस जांच के लिए करीब 90 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। परिवहन विभाग की इस व्यवस्था को लेकर वाहन संचालकों में नाराजगी है। वाहन मालिकों का कहना है कि पहले जिले में ही वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच हो जाती थी। इससे कम समय और खर्च में जरूरी प्रक्रिया पूरी हो जाती थी। लेकिन, इस वर्ष के जु...