Siwan News फसल बचाने को खेत में दौड़ाया गया करंट बना काल, महिला की मौत
सीवान, जुलाई 24 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के कैलगढ़ उत्तर पंचायत स्थित जलपुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली प्रवाहित नंगे तार ने एक महिला की जान ले ली। करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय संगीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उसी खेत में एक घोड़पड़ास भी मृत मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक जांच की और आवश्यक नमूने एकत्र किए। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सुबह खेत जाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.