सीवान, नवम्बर 4 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित नया किला सीवान निवासी रिजवान खान ने एक नवंबर को हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग फर्जी कागजात के सहारे कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जमीन विवाद को लेकर 25 मई 2026 को उनके घर पहुंचकर उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। साथ ही जमीन खाली नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार, विवादित जमीन हुसैनगंज थाना क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने पुलिस से अवैध कब्जे की कोशिश पर रोक लगाने तथा आरोपितों के खिलाफ का...