सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन एवं भत्तों के भुगतान में हुई अनियमितताओं को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। फर्जी, अवैध और निर्धारित राशि से अधिक वेतन-भत्ते का भुगतान लेने वाले कर्मियों से अब राशि की वसूली की जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की स्थापना शाखा की ओर से 31 अक्टूबर को पत्र जारी किया गया है। डीपीओ स्थापना सैयद तारिक सज्जाद ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों और शिक्षकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया है। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जिन शिक्षकों या शिक्षकेतर कर्मियों को फर्जी अथवा अवैध तरीके से वेतन का भुगतान हुआ है, उन्हें अतिरिक्त राशि सरकारी खाते में जमा करनी होगी। इसमें कार्य अवधि से...