सीवान, जुलाई 2 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 4 जुलाई को ड्रॉप आउट, सरकारी योजनाएं एवं विद्यालय की मौलिक सुविधाएं विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा। भीषण गर्मी के कारण 22 से 27 जून के बीच स्वागत सप्ताह और 27 जून को संगोष्ठी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। कार्यक्रमों को अब नई तारीख को पूरा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी चार कोअभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों का पुनः नामांकन कराने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को रोज स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित भी किया जाएगा। अभिभावकों को छात्रवृत्ति, साइकिल, पोशाक और अन्य योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी। संगोष्ठी के दौरान विद्यालय में...