सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के संवाद कक्ष में सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम में आम लोगों ने पंचायती राज विभाग, बिजली कंपनी, स्वास्थ्य, बैंकिंग, शस्त्र, आपूर्ति, भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, अतिक्रमण, जमीन विवाद से संबंधित समस्याएं, कल्याण व नगर पंचायत समेत अन्य विभिन्न मामलों से संबंधित परिवाद पत्र दिए। इस दौरान डीएम विजय प्रकाश मीणा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लगभग 13 से अधिक परिवादकर्ता के मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवाद पत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Siwan News सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में सीवान डीएम ने सुनीं शिकायतें ...