सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड की मखनूपुर पंचायत में सोमवार को केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत चयनित 125 किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी महाराजगंज आनंद चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजदेव वर्मा और सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिकांत ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को बीजामृत और जीवामृत के महत्व एवं इसे तैयार करने की विधि विस्तार से बताई। उन्होंने कहा कि बीजामृत का उपयोग बीज उपचार में, जबकि जीवामृत मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की गतिविधि बढ़ाने में सहायक होता है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगी मिट्...