सीवान, जुलाई 22 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के एनपीएस महम्मदपुर एससी टोला खिड़की तोड़कर में चार पंखों की चोरी कर ली गई है। अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात स्कूल के एक कमरे का खिड़की तोड़कर चोरों ने चार सीलिंग पंखे की चोरी कर ली। इस मामले में प्रधान शिक्षिका पूनम कुमारी ने घटना की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर दी गई है। इसमें कहा गया है कि सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के एक कमरे की खिड़की तोड़कर घुस गए और उसमें लगे चारों पंखे खोलकर ले गए। अगले दिन मंगलवार को स्कूल खुलने पर निरीक्षण के दौरान पंखे अपने स्थान पर नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी पंखों का कोई पता नहीं चल सका। प्रधान शिक्षिका पूनम कुमारी ने बीईओ राकेश कुमार को आवेदन देकर आवश्यक दिशा-निर्देश देने व आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।...