सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News सीवान। कलेक्ट्रेट के सभागार में सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में लगभग 20 से अधिक परिवादकर्ता के मामलों को सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादपत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आम जनों ने पंचायती राज विभाग, बिजली कार्यालय, बैंकिंग, शस्त्र, आपूर्ति, स्वास्थ्य, भूमि विवाद,आपसी बंटवारा, अतिक्रमण, जमीन विवाद से संबंधित समस्याएं, कल्याण, नगर पंचायत समेत विभिन्न मामलों से संबंधित परिवाद पत्र दिए।डीडीसी अमिताभ सिंह ने जिले के वरीय पदाधिकारी एडीएम, पीजीआरओ, सीवान-महाराजगंज एसडीओ व डीसीएलआर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने जमीन से संबंधित मामलों पर प्राप्त सभी आवेदन के मद्देनजर संबंधित सीओ व थानाध्यक्ष को अंचल स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले ...