सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनतेरस का पर्व संपन्न होने के बाद अब दीपावली, काली पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी तेज कर दी है। पर्व-त्योहार के दौरान जिले में शांति, सद्भाव और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संवेदनशील स्थलों, प्रमुख बाजारों और छठ घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के संवाद कक्ष में डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक...