सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News भगवानपुर हाट।उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर कन्या में शनिवार को समारोह आयोजित कर स्कूल के सेवानिवृत प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. खलील मंसूरी को विदाई दी गई। अध्यक्षता मिडिल स्कूल मोरा के हेडमास्टर राजीव कुमार श्रीवास्तव ने की। संचालन प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने किया। शिक्षकों, छात्रों व अन्य लोगों ने मो. खलील मंसूरी को अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। प्रभारी प्राध्यापक कमलेश कुमार ने सम्मान पत्र समर्पित किया। शिक्षिका अंजू कुमारी ने उनकी पत्नी को सम्मानित किया। प्रमुख हरेन्द्र पासवान, एकाउंटेंट संदीप कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, हेडमास्टर विनोद कुमार शुक्ल, श्रीकांत सिंह, विनोद कुमार पांडेय, हेडमास्टर कमलेश कुमार ओमप्रकाश, अमरेन्द्र कुमार, अंजू कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद, राम कुमार सिंह, श्वेता कुमारी, व...