सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ता 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंध में भाकपा माले के प्रखंड सचिव बच्चा प्रसाद कुशवाहा ने बीडीओ को आवेदन देकर आंदोलन की जानकारी दी है। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने दरौली मुखिया लालबहादुर का नाम गुंडा पंजी से हटाने, दरौली प्रखंड परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने तथा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले की जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए कथित कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग उठाई है। प्रखंड सचिव बच्चा प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि इन मांगों को लेकर प्रशासन को आवेदन दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाढ़ राहत में कटौती के खिलाफ भाकपा-माले का प्रदर्शन म...