सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News भगवानपुर हाट। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने फालदार वृक्ष आम, जामुन व अनार के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मांग है। लोगों से अपने आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। मौके पर सुनील कुमार सिंह, चौकीदार रवि कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...