Siwan News पौधरोपण के साथ छठ घाट की भी हुई सफाई
सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय महाराजगंज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं अधिकारियों और कर्मियों ने छठ घाट की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में एसडीएम अनीता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिंदु कुमार, अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार, उप प्रमुख योगेंद्र राय, सामाजिक कार्यकर्ता रानी जायसवाल और सुप्रिया जायसवाल ने पौधरोपण किया। विधायक हेमनारायण साह ने भी पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छठ घाट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के आधार हैं। यह भी पढ़ें- एक पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.