सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के प्रसिद्ध जीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में हेडमास्टर अहसान अहमद के नेतृत्व में जल जीवन हरियाली दिवस पर जल संरक्षण, छत वर्षा जल संचयन संरचना एवं जन-जागरूकता अभियान थीम पर जल जीवन हरियाली पर प्रकाश डालते हुए जीवन में इसे अपनाने को लेकर प्रेरित किया गया। इस कार्यकम में स्कूल के तमाम शिक्षक - शिक्षिका सहित अन्य कर्मी थे। जिस दौरान छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षों के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा दैनिक जीवन में जल के बेहतर तरीके से उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: ंपौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संंदेश कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्...