सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News सीवान। शहर के शास्त्री नगर निवासी 62 वर्षीय रामजतन राम ने अपने 36 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार राम के लापता होने का मामला टाउन थाना में दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनका पुत्र 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे पोस्ट ऑफिस की पासबुक लेकर प्रधान डाकघर में रुपये निकालने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन सुमित का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुत्र के लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। पिता ने आशंका जताई है कि उनके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी देते हुए पुत्र की तलाश कराने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...