Siwan News पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी आने से आधा घंटा रजिस्ट्रेशन रहा बंद, मरीज परेशान
सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। भाव्या पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी आने से शुक्रवार की सुबह करीब आधा घंटा तक ओपीडी का रजिस्ट्रेशन कार्य बंद रहा। इलाज के लिए आए मरीजों का रजस्ट्रेशन नहीं होने से इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में करीब 11 बजे पोर्टल सही होने पर एक बार फिर रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू हो सका और मरीजों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि सुबह आठ बजे से ही विभिन्न विभागों में डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए मरीज अस्पताल पहुंच गए थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे कर्मी मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी कर रहे थे। इस दौरान अचानक सुबह 10.32 बजे पोर्टल में खराबी आ गयी और रजिस्ट्रेशन कार्य बंद हो गया। इधर, पोर्टल में आयी तकनीकी खराबी के दुरुस्त होने को लेकर मरीज लाइनों में ही खड़े होकर इंतजार करने लगे। इसमें महिला व पुरुष द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.