Siwan News पोखरे में मिला पति-पत्नी का शव, इलाके में सनसनी
सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र की पोखरा पंचायत के अफराद के समीप एक पोखरे से पति-पत्नी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहले पत्नी सुगंधा देवी का शव पोखरे से बरामद हुआ था। इसके बाद से लापता चल रहे उनके पति विशाल कुमार साह का शव भी उसी पोखरे से मिलने की जानकारी सामने आई है। एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। हालांकि, दोनों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। मृतकों की पहचान सुगंधा देवी और उनके पति विशाल कुमार साह, पिता विश्वनाथ कुमार साह, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुगंधा देवी का शव पोखरे में मिलने के बाद उनके पति विशाल कुमार साह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.