सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मकदूम सराय निवासी अरुण साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि पॉक्सो एक्ट का आरोपी नगर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर आरोपित अरुण साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते ...