Siwan News पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपित गिरफ्तार, चोरी की बाइक संग तीन दबोचे गए
सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर रविवार दोपहर हुई बाइक चोरी के मामले का महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू के कुशल नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस को रविवार देर शाम गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अतरसुहा गांव में दबिश दी और पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी बंटी कुमार गोंड को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News चोरी की बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.