सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली अवर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के पहले दिन एक भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। नई व्यवस्था को लेकर कातिबों ने सहयोग नहीं किया, वहीं रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों ने डीड पेपर नहीं मिलने की सूचना पर बैंक में चालान जमा नहीं किया। इसके कारण पूरे दिन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा और कोई भी दस्तावेज निबंधित नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पेपरलेस रजिस्ट्री : पहले दिन बिहारशरीफ-हिलसा में किसी ने नहीं किया ऑनलाइननई व्यवस्था के विरोध में रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों का आरोप था कि डीड पेपर नहीं मिलने के कारण वे अपने दस्तावेज तैयार नहीं करा सके। वहीं, कातिबों का कहना है कि नई पेपरलेस व्यवस्था में कई तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याएं हैं, जिनका समाधान किए ब...