सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News पेड़ के डाली गिरने से 33 केवी तार टूटने से बिजली  गुल बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर बहाल की बिजली आपूर्ति फोटो_ घटना स्थल पर कार्य में तेजी लाते जेई विवेक कुमार और विकास चतुर्वेदी  बड़हरिया। प्रखंड के  बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित जमुनागढ़ के समीप पेड़ की एक भारी डाली गिरने से 33 केवी का उच्च प्रवाहित बिजली का तार अचानक टूट गया। जिससे इस भीषण गर्मी में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बिजली के तार टूटने के कारण क्षेत्र में अचानक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कनीय अभियंता  विवेक कुमार, विकास चतुर्वेदी प्रवेक्षक जामो अनूप कुमार बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।...