सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। जनता दल यू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को पटना सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकत की। इस दौरान सारण शिक्षक निर्वाचन में हो रहे चुनाव से संबंधित चर्चा की। वहीं सरकार द्वारा शिक्षा और शिक्षको के लिए किए गए कार्यो को शिक्षकों तक पहुंचने पर जोर दिया। पार्टी संगठन और सरकार के स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, मुलाकत के दौरान विजय प्रसाद वर्मा ने क्षेत्र जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओ से जुड़े विभिन्न बिषयो को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा, इस पर नीतीश कुमार ने सभी बातो को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त देकर कहा कि क्षेत्र स्तर पर जो भी समस्याओं होगी, उनका समाधन कर...