Siwan News पूर्व एमएलसी के जिला प्रतिनिधि की हृदय गति रुकने से मौत
सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। पूर्व एमएलसी के जिला प्रतिनिधि दरौली के तरिवनी निवासी सुनील पांडेय का शनिवार की देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बताया जाता है कि अचानक उनकी तबीयत शनिवार की देर रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मैरवा अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में हीं उनकी मौत हो गई चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.