Siwan News पूर्ण मद्यनिषेध अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया
सीवान, जुलाई 4 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। पूर्ण मद्यनिषेध अभियान के तहत नशामुक्त समाज के निर्माण और शराबबंदी कानून को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव पंचायत में जीविका दीदियों एवं पंचायत की महिलाओं ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर गांव की सड़कों पर प्रभात फेरी निकालकर लोगों को शराब एवं अन्य सभी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया। यह जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शराबबंदी कानून के प्रति लोगों को प्रेरित करने और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.