सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने माल्यार्पण कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया और इन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, शौर्य और इनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वीर पुलिसकर्मियों का यह त्याग व समर्पण समाज और सुरक्षा बलों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि इनके त्याग व बलिदान को पुलिस सदैव स्मरण रखेगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: संस्मरण दिवस प...