सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। यूपी-बिहार के सीमावर्ती शाहपुर नहर पुल के समीप स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच के दौरान शराब के एक तस्कर सहित दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 16 लीटर शराब बरामद किया है। वहीं यूपी की ओर से शराब के नशे में धुत्त दो शराबी आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। जांच के दौरान दोनों के अंदर अल्कोहल की मात्रा पाई गई। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि शराब मामले में गिरफ्तार हसुआ गांव का शारदानंद साह तथा शराबी पूरब खलवां गांव का मुकेश यादव व सेमरिया गांव का दरोगा गोंड शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...