सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक की दुर्घटना में घायल युवक को थाना पुलिस ने इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती दौड़ में युवक आज्ञात समझा गया था, मगर बाद में यह सिनसिनिया गांव निवासी परशुराम बिन्द का पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में पहचान किया गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज के बाद सीवान रेफर किया गया。

दूसरी घटना: वृद्ध से ठगी ठगो ने वृद्ध से दस हजार रुपये ठगा सिसवन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवन बाजार में शनिवार की दोपहर ठगो ने एक वृद्ध व्यक्ति से दस हजार रुपये ठग लिया। वृद्ध व्यक्ति स्थानीय निवासी कृपा शंकर तिवारी है। मिली जानकारी अनुसार वह बैंक से पैसा निकाल कर घर लौटा रहे थे। तभी सिसवन बाजार में दो-तीन युवको ने उन्हें राधा कृष्ण मंदिर के पास बुला कर ले गए‌ बातें ...