सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक, कर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए कई योजनाओं के माध्यम से विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। छात्र-छ...