सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा के समीप गोपालगंज-सीवान हाईवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत के बाद गांव में मातम पसरा रहा। गांव के काली माई मंदिर के समीप दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ पिता-पुत्र की अर्थी देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

परिवार पर दुखों का पहाड़ ग्रामीणों के अनुसार, आठ वर्षीय ऋद्धिमान की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। पिता मुकेश कुमार और पुत्र ऋद्धिमान की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में अब ऋद्धिमान की मां और इसकी दो बहनें हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रविवार को मुकेश कुमार अपने आठ वर्षीय बेटे ऋद्धिमान के साथ बाइक से शहर के महादेवा की ओर जा रहे थे।

दुर्घटना का का...