सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News दरौंदा, अखिलेश्वर सिंह। थाना क्षेत्र के सतजोड़ा वार्ड संख्या-5 में बुधवार की देर रात पानी चलाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों में रवि भूषण सिंह उर्फ मनोज सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया है कि पानी चलाने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। 112 वाहन पर तैनात पुलिस अधिकारी योगेंद्र तिवारी...