सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। बिजली कंपनी के कनीय अभियंता नदीम हसन ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पांच लोगों पर चोरी से बिजली जलाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने सभी पर 1 लाख 42 हजार 825 रुपये की बिजली की चोरी करने पर जुर्माना लगाया है। उन्होंने इन सभी से हर्जाना वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज कराया है। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि कनीय अभियंता के आवेदन पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हर्जाना वसूली के लिए मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- पांच लोगों पर 1 लाख 42 हजार 825 रूपये के जुर्माना को लेकर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...