Siwan News पांच लोगों के विरुद्ध डीएम ने लगाया सीसीए
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन इन दिनों आगामी पंचायत चुनाव, महावीरी मेला व अन्य पर्व त्योहारों के मद्देनजर हर स्तर पर सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में डीएम विजय कुमार मीणा के न्यायालय ने विभिन्न सीसीए वाद में 5 लोगों के विरुद्ध बुधवार को कार्रवाई का आदेश जारी किया। जिनके विरुद्ध सीसीए वाद के तहत कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है, उनमें दरौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा के लगन चैधरी, असांव थाना क्षेत्र के पिपरहियां के अंकुर सिंह उर्फ ओमकारनाथ सिंह, सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर के आफताब खान, आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर के ध्रुप माली व इसी थाना क्षेत्र के विशाल चौधरी शामिल हैं। वाद के तहत उन्हें यह भी आदेश दिया गया है कि पचास हजार रुपये का बंध पत्र, दो समकक्ष राशि के बॉड के साथ आदेश प्राप्ति के 48 घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.