सीवान, अक्टूबर 8 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच ग्रामीण और अर्द्धशहरी इलाकों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की कवायद तेज हो गई है। नगर पंचायतों के गठन, मौजूदा नगर पंचायतों के नगर परिषद में उत्क्रमण और नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार को लेकर जिला स्तर पर प्रस्तावों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। फिलहाल, मैरवा नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने के साथ अमलोरी सरसर, जीरादेई, भगवानपुर हाट और लकड़ी नबीगंज में नई नगर पंचायतों के गठन से संबंधित प्रस्ताव जिला कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। विभागीय मानकों और निर्धारित मापदंडों के आधार पर इन प्रस्तावों की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट के संवाद कक्ष में नगर परिषद, सभी नगर पंचायतों, टाउन प्लानिंग, शहरी विकास और बुडको से संबंधित बैठक हुई। बैठक की...