सीवान, अक्टूबर 17 -- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण Siwan News गोरेयाकोठी। पर्यावरण संरक्षण व हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से नया प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला गोरेयाकोठी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने व प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, विद्यालय परिवार ने पौधों की देखभाल करने व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस क्रम में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओंव उनकी माताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजीव रंजन कुमार तिवारी ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के अ...