सीवान, जुलाई 22 -- Siwan News दरौंदा। हरित बिहार व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड के रसूलपुर पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीडीसी अमिताभ सिंह ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में डीडीसी अमिताभ सिंह ने कहा कि पेड़ लगाएं, संबद्ध भविष्य बनाएं तथा स्वच्छ पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी, हरा-भरा बिहार हमारा संकल्प" केवल नारे नहीं, बल्कि इन्हें जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, साथ ही उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस अवसर पर बीडीओ सिम्पी कुमारी, सीओ वेद प्रकाश नारायण, बीएओ रामवीर सिंह यादव, रसूलपुर पंचायत के मुखिया मंसू...