सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News पत्नी से नाराज पति ने टावर पर चڑा, चार घंटे चलता रहा हाइवोल्टेज का ड्रामा स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस के सहयोग से उतरा टावर से युवक घटना स्थल पर पत्नी के आने के बाद समझौता से राजी हुए पति पत्नी बड़हरिया। प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के महल गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब एक युवक अपनी पत्नी से नाराज होकर अपने घर से सौ मीटर दूर एक टावर पर चढ़ गया। युवक प्रखंड और जामो थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के महल गांव के मो हफीज के पुत्र मेराज अली अंसारी बताया जाता है। इधर युवक के चढ़ते देखकर कर गांव में अफरा तफरी मच गया। लगभग सात बजे सुबह से साढ़े ग्यारह बजे दिन तक घटना स्थल पर हाई वोल्टेज का ड्रामा चलता रहा। ग्रामीणों को आपर भीड़ उमड़ गई थी। जिसकी सूचना जामो पुलिस को दिया गया। घटना स्थल पर जामो थाना एस...