Siwan News पत्नी व सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज
सीवान, जून 29 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरेया गांव में 25 जून की शाम फंदे से लटका मिले इंद्रजीत यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
मामले की प्राथमिकी मृतक के बड़े भाई रामाधार यादव के आवेदन पर हुसैनगंज थाना में मृतक की पत्नी और सास के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिए गए आवेदन में रामाधार यादव ने आरोप लगाया है कि इंद्रजीत यादव ने छह वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह अपनी पत्नी और सास के साथ अपने बनाए घर में रह रहा था। आरोप है कि पत्नी और सास अक्सर रुपये-पैसे को लेकर उससे विवाद करती थीं एवं मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थीं।
आत्महत्या का कारण आवेदन के अनुसार, 25 जून को इंद्रजीत यादव ने बाहर से एक लाख रुपये मंगवाए थे, जिनमें से 60 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.