Siwan News पटेढ़ा में 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी, बेटी की शादी के लिए जुटाए सामान भी ले उड़े
सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News विनय पांडेय, महाराजगंज। थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में बंद पड़े दो घरों को चोरों ने निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दोनों मकानों के ताले तोड़कर अलमारी, पेटी-बक्से खंगाल डाले और सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन, लैपटॉप समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित दिलीप कुमार साह और मदन साह के घर में चोरी की घटना हुई है। दोनों परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाया।
चोरी की जानकारी दिलीप कुमार साह ने बताया कि उन्हें चोरी की जानकारी करीब पांच दिन पहले स्थानीय लोगों से मिली। ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वे कोलकाता से घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.