सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। आलमपुर विस्फोट के बाद प्रशासन ने पटाखों के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पिछले दो दिनों में दरौंदा थाना क्षेत्र में दो बार छापेमारी कर पटाखे बरामद किए गए। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। 24 अक्टूबर को सीओ वेद प्रकाश नारायण और थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में दरौंदा बाजार में छापेमारी हुई। इस दौरान दिनेश टेंट हाउस के पीछे दिलीप कुमार साह के गोदाम से एक कार्टन में रखे करीब 150 पटाखा बम बरामद किए गए। रविवार को बगौरा और पसिवड़ बाजार में छापेमारी कर दो बोरा और एक झोला पटाखा बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News 119 कार्टून अवैध पटाखों को नष्ट किया गया अभियान में राजस्व अधिकारी रविंद्र राम, एसआई सुनील कुमार, धनंज...