सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के झुनापुर गांव में पिछले कई हफ्तों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और अंधेरे से तंग आकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत सब-स्टेशन पचरुखी पहुंचकर जमकर हंगामा और विरोध-प्रदर्शन किया। ​प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभाग द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कनीय अभियंता पर दूरभाष न उठाने और समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द खराब...