Siwan News पचरुखी में दो दिनों से आंधी-पानी का कहर, बिजली व्यवस्था ठप
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह विशालकाय पेड़ गिरने से बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। लगातार बिजली बाधित रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली न रहने के कारण लोगों के इन्वर्टर और मोबाइल डिस्चार्ज हो चुके हैं। इससे दैनिक कामकाज के साथ-साथ बच्चों का पठन-पाठन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बैसाखी गांव के समीप 33 हजार केवीए की मुख्य बिजली लाइन के पोल और तारों पर भारी पेड़ गिर गया, जिससे बुनियादी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.