सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पचरुखी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार की देर शाम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित तीन वारंटियों को धर दबोचा। ​गिरफ्तार अभियुक्तों में सुपौली गांव निवासी नितेश कुमार तथा जसौली गांव निवासी गोविंदा कुमार यादव एवं शब्लू सिंह शामिल हैं। यह कार्रवाई पचरुखी के अपर थानाध्यक्ष संजीत कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। ​गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम तीनों अभियुक्तों को थाने ले आई, जहां उनसे संबंधित मामलों को लेकर गहन पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के पश्चात, पुलिस ने सोमवार को तीनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर...