सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में चोरों ने सोमवार की देर रात एक गरीब किसान के घर को निशाना बनाया है। चोरों ने देर रात दालान में बंधी दो दुधारू भैंसें चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित मुनीब पंडित ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ​थाने में दिए आवेदन के अनुसार, घटना 13 जुलाई की देर रात की बताई जाती है। प्रतिदिन की तरह पीड़ित का पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने दालान में बंधी दोनों भैंसों को खोल लिया और चुपके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पिकअप पर चोर लाद ले गए दो भैंस सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो खूंटे से भैंसें गायब देखकर उनके होश उड़ गए। ​परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन भैंसों का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद थक-हारकर...