सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख तारा देवी ने की। बैठक में पुराने योजनाओं की समीक्षा के साथ ही नये योजनाओं का चयन किया गया। बैठक में पीएचडी, मनरेगा, आंगनबाड़ी, जनवितरण, बिजली एवं कृषि सहित सभी विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके बाद सभी विभागों के कर्मियों को रोस्टर के अनुसार संबंधित पंचायतों में उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिये गये। वहीं गोपालपुर पंचायत के मुखिया ध्रुवशंकरसिंह ने बिजली कंपनी की मनमानी और लचर बिजली सप्लाई का मुद्दा उठाया। मौके पर बीडीओ विनीत कुमार, बीपीआरओ विकाश शशि, बीएसओ अजय कुमार, चिकित्सक प्रभारी प्रिंस अभिषेक, कनीय अभियंता अमित कुमार ,उपप्रमुख प्रकाशचन्द्र प्रस...