सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। जिले के पचरुखी प्रखंड की पचरुखी और तरवारा पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन ने इस दिशा में प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर पंचायत का गठन ​इन दोनों पंचायतों में तेजी से बढ़ती आबादी, शहरीकरण के बढ़ते प्रभाव और वाणिज्यिक गतिविधियों में आई तेजी को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। वर्तमान में दोनों क्षेत्र ग्रामीण पंचायत के रूप में कार्य कर रहे हैं, जिससे विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की एक सीमा तय है।

विकास कार्यों की प्राथमिकता ​नगर पंचायत का गठन होने के बाद इन क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे का व्यापक विकास होगा। इसके तहत पक्की सड़कें, जल निकासी की आधुनिक ...