सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News सीवान। बरहन पंचायत स्थित पंच मंदिर दुर्गा मंदिर में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के चरणों में फूल, नारियल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ आराधना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...