सीवान, अक्टूबर 26 -- स्वच्छ एवं हरित पंचायत के लिए जागरूकता शिविर Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देश पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इसका आयोजन पंचायत की विकास योजनाओं, योजनाओं की प्रगति, पंचायत को प्राप्त राशि, व्यय एवं अवशेष राशि तथा सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए किया गया। इसके तहत प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत सरकार भवन परिसर में स्वच्छ एवं हरित पंचायत को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता को अपनाने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा पंचायत क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर जोर दिया गया। शिविर में...